मनोरंजन

सुर्खियों में आया तैमूर खान का वीडियो, पैपराजी को ऐसे लगा रहे डांट

Gulabi
16 Dec 2020 3:47 PM GMT
सुर्खियों में आया तैमूर खान का वीडियो, पैपराजी को ऐसे लगा रहे डांट
x
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सुर्खियों में रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सुर्खियों में रहते हैं। पैदा होने से अब तक तैमूर के नाम पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी हो या फिर पब्लिक में स्पॉट किए जाना, इंटरनेट पर इनके फोटोज और वीडियोज वायरल हुए हैं। इसके अलावा फैन्स ने तैमूर और पैपराजी की बातें भी काफी पसंद की थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हाल ही में तैमूर मां करीना कपूर खान संग नानी बबीता कपूर के घर के बाहर स्पॉट किए गए।


ग्रे स्वेटशर्ट और ब्लू जीन्स में उन्होंने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। करीना जब तैमूर को लेकर गाड़ी से उतरीं तो पैपराजी फोटो क्लिक कर रहे थे। ऐसे में तैमूर ने उनसे कहा- नो फोटो। बता दें कि करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में करीना कपूर खान की ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कि कई फोटोज वायरल हुईं।



दूसरे बेबी के नाम पर चल रही चर्चा
करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बीच बच्चे का नाम उन्होंने क्या सोचा है, इस बारे में उनका कहना है कि उन्होंने तैमूर के नाम पर उठे विवाद से सीखा है और पहले से किसी नाम को लेकर विचार नहीं किया है। अभिनेत्री नेहा धूपिया से What Women Want के एपिसोड में करीना कपूर ने कहा कि तैमूर के जन्म के वक्त उठे विवाद के बाद पहले से नाम न सोचने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, 'तैमूर को लेकर उठे विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने इस बारे में नहीं सोचा है। हम इसे आखिर तक छोड़ना चाहते हैं और अंत में सरप्राइज देंगे।'


Next Story