मनोरंजन
Sidharth Malhotra का मॉडल संग कोजी होते वीडियो वायरल
Jyoti Nirmalkar
10 Aug 2024 12:32 PM IST

x
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुक्रवार को रैंप वॉक किया जिसके दौरान एक मॉडल उनके साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आई। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी माहौल सेट करते हुए इस मॉडल के साथ कोजी होते दिखे। अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं और कमेंट सेक्शन में लोग जमकर सिद्धार्थ के मजे ले रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- पक्का आज सिड की खैर नहीं है। कियारा भाभी ये सब देख रही होंगी। वहीं एक यूजर ने लिखा- कितना चिपक रही है यार ये। एक फॉलोअर ने वीडियो देखने के बाद लिखा- सिद्धार्थ भाई आराम से, आपको घर भी जाना है इसके बाद। कमेंट बॉक्स में जमकर मजे ले रहे लोग एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "माफ कीजिए लेकिन दोनों के बीच में कोई केमिस्ट्री नहीं है और सिद्धार्थ बहुत अनकम्फर्टेबल नजर आ रहा है।" एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- Kiara कियारा... बहन मैं तो ये सब ना सहती। एक यूजर ने लिखा- भाभी को बताना पड़ेगा। एक फॉलोअर ने कमेंट किया- यह कितना अनकम्फर्टेबल मोमेंट है। वो एक शादीशुदा शख्स है और साफ दिख रहा है कि वो ठीक फील नहीं कर रहा। उस मॉडल को थोड़ा स्पेस मेनटेन करना चाहिए। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं।
TagsSidharth Malhotraमॉडलकोजीवीडियो वायरलखबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर | CREDIT NEWS: जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





