मनोरंजन

रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी का Bigg Boss OTT के घर आने से पहले वीडियो हुआ वायरल

Rounak Dey
13 Sept 2021 7:57 AM IST
रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी का Bigg Boss OTT के घर आने से पहले वीडियो हुआ वायरल
x
बता दें कि रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के अलावा कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद गेस्ट के तौर पर शामिल हो रहे हैं.

टीवी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) एक बार फिर शो के सेट पर लौट आई हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे 'बिग बॉस' के घर के बाहर दिखाई दे रही हैं. वे 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के खास एपिसोड 'संडे का वार' में बतौर गेस्ट शामिल होंगी.

यह वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में रश्मि जहां लाल और सफेद रंग की ड्रेस में दिख रही हैं, वहीं देवोलीना गुलाबी रंग की ड्रेस में अपना जलवा दिखा रही हैं. फैंस उनके शो से जुड़ने से एक्साइटेड हो गए हैं. यह वीडियो करीब 50 मिनट पहले शेयर किया गया है, जिस पर एक लाख के करीब व्यूज आ गए हैं.वीडियो में देवोलीना जहां पपीज के साथ खेलती दिख रही हैं, वहीं रश्मि क्रू मेंबर के साथ कोई चर्चा करने में बिजी हैं. शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने आखिरी दौर में है, जिससे गेम काफी इंटेंस हो गया है. हाल में, बिग बॉस के घर में 'टिकट टू फिनाले' टास्क हुआ था, जिससे प्रतीक सहजपाल खुश नहीं थे. हालांकि, गणेश चतुर्थी के दिन सभी फेस्टिवल मूड में दिखे.-


सभी कंटेस्टेंट 'संडे का वार' में करण जौहर से मिलने के लिए बेताब हैं, क्योंकि आज उन्हें पता चल जाएगा कि फिनाले में कौन जाने वाला है और किसे अलविदा कहना होगा. बता दें कि रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी के अलावा कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल के ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद गेस्ट के तौर पर शामिल हो रहे हैं.



Next Story