
x
पंकज त्रिपाठी ने पत्नी मृदुला से पूछा फोन में क्यों रहती हो व्यस्त
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ इंटरव्यू के दौरान मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने देखा कि मृदुला लगातार फोन पर कुछ टाइप कर रही हैं, जिसके बाद उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में उनसे पूछ लिया कि आखिर वह किसे मैसेज कर रही हैं।
वीडियो में पंकज त्रिपाठी कहते सुनाई दे रहे हैं, "तुम किसे लगातार टाइप किए जा रही हो? मेरी नजर उसमें जा रही है। मैं देख रहा हूं, मुझे सुन ही नहीं रही हो?" अभिनेता के इस मजाकिया सवाल के बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं।
पत्नी को लेकर दिखी पंकज की खास बॉन्डिंग
पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल है। दोनों की शादी को करीब 25 साल हो चुके हैं। पंकज अक्सर अपनी पत्नी के संघर्ष और साथ को लेकर बात करते रहे हैं।
इस वीडियो में भी दोनों के बीच की दोस्ती और सहज रिश्ता साफ नजर आया। पंकज ने मजाक करते हुए पत्नी से पूछा कि क्या वह उनकी बातों को टाइप कर रही हैं या किसी और को मैसेज कर रही हैं। बाद में उन्होंने अंदाजा लगाया कि शायद वह अपनी बेटी को मैसेज कर रही होंगी।
संघर्ष के दिनों में मृदुला ने दिया था साथ
पंकज त्रिपाठी ने कई इंटरव्यू में बताया है कि शुरुआती संघर्ष के दौर में उनकी पत्नी मृदुला ने उनका काफी साथ दिया। जब अभिनेता फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब मृदुला ने परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं।
पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि कई सालों तक उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला, लेकिन उनकी पत्नी ने उनका हौसला बनाए रखा। यही वजह है कि अभिनेता अपनी सफलता में पत्नी के योगदान को हमेशा महत्वपूर्ण बताते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
पंकज और मृदुला के इस प्यारे पल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ की और इसे पति-पत्नी के रिश्ते में दोस्ती की खूबसूरत मिसाल बताया। फैंस का कहना है कि पंकज त्रिपाठी का जमीन से जुड़ा अंदाज और उनका सरल व्यवहार उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।
Next Story





