मनोरंजन
मदालसा शर्मा का VIDEO हुआ वायरल, फैमिली फंक्शन में पहुंची Kavya
Shubhra Nandy
23 Jun 2021 3:46 PM IST

x
'अनुपमा' सीरियल ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'अनुपमा' सीरियल ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सीरियल में एक के बाद एक ट्वीस्ट फैंस को और उत्साहित कर रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि जब से काव्या (मदालसा शर्मा) की वनराज से शादी हुई सीरियल में एंटरटेनमेंट का डोज चार गुना बढ़ गया है. हरेक की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि 'अब आगे क्या होगा?' वही अब सेट की एक वीडियो सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी. जी हां, इस वीडियो में समर अपना आपा खोते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल इस वीडियो को 'अनुपमा' सीरियल में काव्या के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने शेयर किया है. वीडियो में नंदिनी (अनघा भोसले) और समर (पारस कलनावत) भी उनके साथ नजर आ रहे हैं. सभी के पहने गए लिबास से अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर में किसी फंक्शन की तैयारी चल रही है और समर पुराने गाने 'ऐ मेरी जोहरा जबी' को गाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन काव्या (मदालसा शर्मा) और नंदनी उन्हें गाने का मौका ही नहीं देती हैं और गुस्से में समर मारने के एक्शन करते हुए खड़े होते हैं और दोनों से चलने को कहते हैं. फिलहाल तो दर्शकों को बता दें कि यह एक फनी वीडियो है जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.
बता दें कि 'अनुपमा' सीरियल के लीड रोल में रुपाली गांगुली नजर आ रही हैं. वहीं वनराज के किरदार में सुधांशु पाडे और सीरियल में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाली काव्या के किरदार में मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा नजर आ रही हैं. जिन्होंने इस सीरियल को देखने के लिए फैंस को क्रेजी कर दिया है.
Next Story





