मनोरंजन

एक्ट्रेस कटरीना कैफ के होने वाले पति का वीडियो वायरल, विक्की कौशल ने कार में किया डांस

Nil dhankar
20 Nov 2021 3:54 PM IST
एक्ट्रेस कटरीना कैफ के होने वाले पति का वीडियो वायरल, विक्की कौशल ने कार में किया डांस
x

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही कटरीना कैफ संग शादी के बंधन में बंधन में वाले हैं। ये कपल अगले महीने में राजस्थान में सात फेरे लेगा। विकी और कटरीना की शादी की तैयारियों से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ रही हैं। शादी में आने वाले मेहमानों से लेकर उनके लिए किए जा रहे इंतजाम से जुड़ी कई अपडेट्स अब तक सामने आ चुकी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर विकी कौशल का एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

सामने आए वीडियो में विक्की कौशल पंजाबी गाने 'मितरा दा चलिया ट्रक' पर लिप सिंक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को सुरिंदर कौर और रमेश रंगीला ने गाया है। विक्की कौशल के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शादी से पहले विक्की कौशल के चेहरे पर खुशी साफ-साफ नजर आ रही है। विकी और कटरीना की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खूब तैयारी की जा रही है। इस कपल की शादी के दौरान मेहमानों के ठहरने से लेकर मनोरंजन तक हर चीज का खास ख्याल रखा जाएगा। इसी के साथ शादी में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए कुल 100 बाउंसर्स को भी तैनात किया जाएगा।

शादी की अनाउंसमेंट कर सकता है कपल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ रही है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ अब सोशल मीडिया पर कभी भी अपनी शादी की अनाउंसमेंट कर सकते हैं। हो सकता है कि ये कपल अपनी शादी के कार्ड की झलक भी दिखा दे।


Next Story