मनोरंजन

एक्टर सलमान खान का वीडियो वायरल, लेट-लेटकर करने लगा ऐसा...देखें वीडियो

jantaserishta.com
29 Sept 2021 2:21 PM IST
एक्टर सलमान खान का वीडियो वायरल, लेट-लेटकर करने लगा ऐसा...देखें वीडियो
x

फाइल फोटो 

एक्टर सलमान खान अपनी फैमिली के साथ खूब एंजॉय करते हैं। वह अपने भाई-बहनों के बच्चों से काफी अटैच्ड हैं, खासकर छोटी बहन अर्पिता के बच्चों को अक्सर दुलार करते दिखते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह आयुष शर्मा औऱ अर्पिता के बेटे आहिल के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। फोटो में बेबी आहिल पेंटिंग कर रहे हैं और सलमान उन्हें गाइड कर रहे हैं। वीडियो काफी प्यारा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं।

सलमान खान काफी अच्छे पेंटर हैं। उनकी कई पेंटिंग्स चर्चा में आ चुकी हैं। वह काफी अच्छी चारकोल पेंटिंग करते हैं। अब सिलेब फोटोग्राफर विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पर सलमान का एक वीडियो नजर आ रहा है। इस वीडियो में आहिल कैनवस पर कलर्स के साथ खेल रहे हैं। साथ में सलमान खान उनको पेंटिंग करवा रहे हैं। आहिल के चेहरे से लेकर कपड़ों तक हर जगह कलर दिख रहा है। सलमान खान के इस वीडियो को कई लोगों ने पसंद किया है। वहीं एक फॉलोअर ने लिखा है, काश हर बच्चा दुनिया का, ऐसा ही बचपन बिताए आपके डोनेशन से। एक ने लिखा है, सलमान ऑलराउंडर हैं।
सलमान खान हाल ही में 'टाइगर 3' की आउटडोर शूटिंग से भारत लौटे हैं। फिल्म की शूटिंग तुर्की सहित कई देशों की खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है। सलमान खान के साथ कटरीना कैफ भी शूट पर गई थीं। शूटिंग खत्म करके दोनों ने रीसेंटली वापसी की है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story