मनोरंजन
VIDEO: अब रैंप पर दिखा AAP नेता राघव चड्ढा का जलवा, डैशिंग अंदाज में ली एंट्री
Rounak Dey
29 March 2022 9:54 AM IST

x
इसमें दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा से मौजूदा विधायक राघव चड्ढा का भी नाम शामिल है।
रविवार को दिल्ली में हो रहे लैक्मे फैशन वीक का आखिर दिन था। इस आखिरी दिन में बी-टाउन से जुड़े कई स्टार्स ने रैंप वाॅक किया। कंगना रनौत, दिव्या खोसला कुमार, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स ने डिजाइनर के शो स्टोपर बन अपने हुस्न का जलवा बिखेरा लेकिन इस लैक्मे फैशन वीक ने जिसके सबसे ज्यादा चर्चे रहे वे थे आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा।
लैक्मे फैशन वीक में आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी की ओर से चुने गए राघव चड्ढा ने रैंप वाॅक किया। राघव चड्ढा डिजाइनर पवन सचदेवा के शो स्टॉपर बने।
आम आदमी पार्टी के सांसद ने एकदम कॉमर्शियल स्टाइल में एक्टर अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया। राघव का ये अंदाज लोगों का खासा पसंद आ रहा है। राघव ने ब्लैक कलर की हाई नेक के ऊपर एक लेदर से बनी ब्लैक कलर की जैकेट कैरी की है।
जैकेट के मैचिंग की पैंट भी पहनी हुई हैं। इस दौरान का एक वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- 'मेरे मामा, फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए लैक्मे फैशन वीक, 2022 में रैंप वॉक किया।'
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बहुत कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है। टीवी चैनलों के डिबेट में वो पार्टी का जोरदार तरीके से पक्ष रखने के अलावा मजबूत रजनीतिक पिच भी तैयार कर देते हैं। भगवंत मान को सीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की है।पंजाब की बंपर जीत में राघव ने अहम किरदार निभाया है। पंजाब में 5 राज्यसभा सीटों पर 31 मार्च को चुनाव होना है। पंजाब में प्रचंड जीत के बाद AAP को सभी 5 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। इसमें दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा से मौजूदा विधायक राघव चड्ढा का भी नाम शामिल है।
Next Story





