मनोरंजन

VIDEO: नोरा फतेही के 'दिलबर' गाने का नया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा, ऐसे मनाया जश्न

jantaserishta.com
6 March 2021 3:32 PM IST
VIDEO: नोरा फतेही के दिलबर गाने का नया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा, ऐसे मनाया जश्न
x

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने शानदार डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. इसके अलावा अपने जबरदस्त फैशन सेंस के चलते भी वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. अपनी डांसिंग के दम पर नोरा इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन गई हैं. 'छोड़ देंगे', 'ओ साकी साकी' और 'हाय गर्मी' जैसे गानों में अपने डांस मूव्ज से नोरा इंटरनेट का टेंपरेचर हमेशा बढ़ाती आई हैं. सोशल मीडिया पर नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance Video) मिलियन्स में फॉलोअर हैं, जो उनकी हर अदा पर फिदा हैं.

इस बीच नोरा फतेही के 'दिलबर' सॉन्ग ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. गाने ने यूट्यूब पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है, जिससे एक्ट्रेस काफी खुश हैं. नोरा फतेही ने इस खुशी को खास तरीके से सेलिब्रेट भी किया है. नोरा फतेही ने अपने डांस नंबर 'दिलबर' गाने के 100 करोड़ व्यूज मिलने की खुशी का जश्न म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मेंबर्स और कुछ बच्चों के साथ मिलकर मनाया है. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.
इस वीडियो में नोरा कुछ छोटे स्कूली बच्चों के साथ नजर आ रही हैं. जिन्होंने चेहरे पर कोरोना के चलते मास्क पहन रखा है और डांस कर रहे हैं. नन्हें बच्चों को डांस करता देख नोरा भी काफी खुश हो गईं. दरअसल, नोरा के लिए यह एक सरप्राइज था, जो उन्हें म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने दिया था. गाने को 100 करोड़ व्यूज मिलने की खुशी में मेकर्स ने नोरा को म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के ऑफिस बुलाया, जहां उन्हें यह प्यारा सा सरप्राइज दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story