मनोरंजन
VIDEO: आम्रपाली संग बारिश में भीगते हुए ROMANCE करते नजर आए निरहुआ, वायरल हुआ पोस्ट
Shubhra Nandy
22 Dec 2020 5:24 PM IST

x
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफलता में बड़ी भूमिका होती है भोजपुरी गानों की.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफलता में बड़ी भूमिका होती है भोजपुरी गानों की. लोगों के बीच भोजपुरी गानों की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है. हर दिन कोई भोजपुरी गाना रिलीज होता है तो कभी वायरल होता है. इसी बीच भोजपुरी स्टार्स के कुछ पुराने गाने भी वायरल हो जाते हैं. अब एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे का एक गाना जबरदस्त तेजी से सुना जा रहा है.
इस गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक अंदाज दर्शकों के होश उड़ा रहा है. निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना 'मन करेला की पट जाई' का वीडियो यूट्यूब पर गदर मचाए हुए है. इस गाने को अब तक 8,665,494 बार देखा जा चुका है.
इस वीडियो में आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) बरसात की रात में रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच का रोमांस फैंस को दीवाना बना रहा है. इस रोमांटिक गाने को दिनेश लाल यादव और कल्पना ने अपनी आवाज से सजाया है जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं.
Next Story





