
x
Mumbai मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन नीलम गिरी एक बार फिर अपने दिलकश अदाओं से फैंस का दिल जीत रही हैं. हाल ही में नीलम ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह पॉपुलर भोजपुरी गाना ‘भीगे न कजरवा हमार’ पर खूबसूरती से थिरकती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में नीलम गिरी ब्लैक कलर की ट्रेडिशनल साड़ी में गजब की खूबसूरत लग रही हैं. माथे पर सिंदूर, हैवी ज्वेलरी और लंबी चोटी उनके लुक को और भी क्लासिक टच दे रही है. नीलम के एक्सप्रेशन्स और अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया है. कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी की भरमार है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को उनका यह लुक कितना पसंद आया है.
नीलम गिरी का यह वीडियो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. कुछ ही घंटों में इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं. बता दें कि नीलम गिरी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने वीडियो और फोटोज़ से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं.
नीलम गिरी की यह नई वीडियो यह साबित करती है कि वह सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया क्वीन भी हैं. उनका हर अंदाज़ और हर पोस्ट फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना लेता है.
Tagsवीडियोभोजपुरी गानाभीगे न कजरवा हमारनीलम गिरीVideoBhojpuri songBheege Na Kajrava HamaarNeelam Giriआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News
Next Story





