VIDEO LEAK: राखी सावंत ने की हदें पार, अंडरगारमेंट्स का किया ये हाल...

नई दिल्ली: Bigg Boss में कई बार प्रतियोगी ऐसे काम करते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि यह गलत काम करने की इंतहा है लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है, जो उससे भी भयानक और चौंकाने वाला होता है. जाहिर है, कंटेस्टेंट्स के ऐसे कामों की जमकर आलोचना भी होती है. बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में फिर से कुछ ऐसा हुआ है जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई यह एंटरटेनमेंट के नाम पर सही हो रहा है. दरअसल, बिग बॉस के लाइव फीड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें राखी सावंत ( Rakhi Sawant) , अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के अंडरगारमेंट्स काटते हुए नजर आ रही हैं. सभी जानते हैं कि राखी सावंत लोगों का ध्यान खींचने के लिए अक्सर ड्रामा करती रहती हैं. एक ओर वह अभिनव शुक्ला के अंडरगामेंट्स काट रही हैं, जबकि दूसरी ओर वे टास्क के दौरान अभिनव शुक्ला के साथ फ्लर्ट करते हुई भी नजर आ चुकी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





