मनोरंजन

VIDEO: खेसारी लाल के नए गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मचा तहलका

Triveni
22 Jan 2021 7:04 AM GMT
VIDEO: खेसारी लाल के नए गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मचा तहलका
x
भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं। खेसारी ने अपने अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं। खेसारी ने अपने अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। वहीं अब खेसारी लाल का नया गाना सुर्खियों में बना हुआ है। खेसारी का नया गाना 'अहिरान के समान' इन दिनों यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। 5 दिनों में इस वीडियो को 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। वहीं इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। इस गाने को म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। यह गाना आदिशक्ति फिल्म के बैनर तले रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी का गजब की अंदाज देखने को मिल रहा है।
खेसारी के फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस यूट्यूब पर इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं। बता दें कि खेसारी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। खेसारी का यह गाना 16 जनवरी को रिलीज हुआ था। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


Next Story