मनोरंजन

VIDEO: खेसारी लाल का 'देख गारी मत द' इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल

Gulabi
11 July 2021 4:45 PM GMT
VIDEO: खेसारी लाल का देख गारी मत द इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल
x
खेसारी लाल का गाना

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी अलग स्टाइल की वजह से ही भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के दीवानों के दिलों में बसते हैं। उनके गाने जीवन की हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर आधारित होती है, जिसके चलते फैंस उनसे काफी अच्छी तरह कनेक्ट कर पाते हैं और शायद यही वहज है कि उनके गाने खूब वायरल होते हैं। उनके इस गाने से भी लड़के लड़कियां खुद को रिलेट कर पा रहे हैं। तभी तो ये गाना इतनी तेजी से वायरल हुआ है।

फैंस को भी हमेशा उनसे कुछ अलग की ही उम्मीद रहती है। भोजपुरिया ऑडियंस के लिए खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होना किसी तोहफे से कम नहीं होता है। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक गाना 'देख गारी मत द' (Dekha Gari Mat Da) यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) 'देख गारी मत द' (Dekha Gari Mat Da) को अभीतक 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा अभी और बढ़ रहा है। गाने में खेसारी का अंदाज फैन्स को खूब भा रहा है।
गाने के बोल लिखे थे दिवंगत श्याम देहाती ने, जबकि खेसारी लाल यादव ने गाने को अपनी आवाज देने के साथ उसमें परफॉर्म भी किया है। गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
Next Story