मनोरंजन

video : मुंबई की ट्राफिक में करणवीर बोहरा ने पत्नी संग किया अभय देओल की कार का पीछा

Rani Sahu
14 July 2021 10:20 AM GMT
video : मुंबई की ट्राफिक में करणवीर बोहरा ने पत्नी संग किया अभय देओल की कार का पीछा
x
मुंबई की ट्राफिक में करणवीर बोहरा ने पत्नी संग किया अभय देओल की कार का पीछा

जेएनएन। टीवी के जाने माने एक्टर करणवीर बोहरा कई शोज में नजर आ चुके हैं। करणवीर ​एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन खुद की और अपनी बेटियों की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। वहीं फैंस भी उनके लेटेस्ट पोस्ट को काफी पंसद करते हैं। इसी बीच करण का एक वीडियो काफी चर्चा में आया है। उनके इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में करणवीर एक्टर अभय देओल की कार का पीछा करते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर करण ने ऐसा क्यों किया?

करणवीर ने किया अभय की कार का पीछा

करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण पहले अपनी पत्नी के साथ कार में नजर आते हैं और उन्हें ट्रैफिक में अभय की कार दिख जाती है, जिसका पीछा वह 10 मिनट तक करते हैं। फिर उनकी कार को रुकवाकर उनसे मिलते है। वीडियो को शेयर करते हुए करणवीर ने लिखा, 'अभय देओल को पकड़ लिया। इसमें बड़ा मजा आया, हमने उनका पीछा करीब 10 मिनट किया, आखिरकार पकड़ ही लिया। जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियां... तुमको देखकर अच्छा लगा ब्रो।' इस वीडियो को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कमेंट कर करणवीर और उनकी पत्नी की जोड़ी की तारफी कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभय से मिलकर करण कितने खुश दिखाई दे रहे हैं।
रश्मि देसाई ने कहा 'क्यूट'
एक्टर के इस वीडियो पर फैंस टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों बेहद ही क्यूट हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों जमीन से जुड़े हुए इंसान हो। आई लव यू।' इस वीडियो को अबतक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


Next Story