मनोरंजन

VIDEO: कमल हासन की फिल्म विक्रम का टीजर जारी, किचन में हथियार लोड करते आए नजर

Rounak Dey
13 Nov 2020 9:54 AM IST
VIDEO: कमल हासन की फिल्म विक्रम का टीजर जारी, किचन में हथियार लोड करते  आए नजर
x
तमिल फिल्मों के अभिनेता कमल हासन की आनेवाली फिल्म का टीजर जारी हो गया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| तमिल फिल्मों के अभिनेता कमल हासन की आनेवाली फिल्म का टीजर जारी हो गया है. 66वें जन्म दिन के मौके पर उन्होंने फिल्म के टाइटल के साथ टीजर को ट्वीटर पर जारी किया. टीजर को यूट्यूब पर विक्रम फिल्म के अधिकृत हैंडल से भी जारी किया गया है.

कमल हासन की फिल्म विक्रम का टीजर जारी

टीजर के वीडियो की शुरुआत कीचन से होती है. वीडियो में कमल हासल काफी अलग और रहस्मयी नजर आ रहे हैं. पहले तो उनका चेहरा दिखाई नहीं देता है, लेकिन हाव भाव से अंदाजा हो जाता है.



वीडियो में अभिनेता मेहमानों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने हथियार को अपने पीछे छिपा रखा है. खाना पकाने के दौरान उन्हें हथियार लोड करते हुए देखा जा सकता है. टीजर की समाप्ति पर पर कमल हासन दो कुल्हाड़ी खींचकर कैमरा को मारते हुए दिखाई देते हैं.

फिल्म इंडियन 2 के प्रोजेटक्ट पर भी करेंगे काम



प्रोजेक्ट के ऐलान पर कमल हासन ने ट्विटर पर लिखा था, "दूसरा सफर शुरू होता है." उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी थी. फिल्म मेकर्स ने पहले खुलासा किया था कि टीजर के बनाते वक्त कोविड-19 से संबंधित सभी सुरक्षात्मक गाइडलाइन्स का पालन किया गया है. कमल हासन के इस महीने विक्रम फिल्म की शूटिंग शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है. दूसरी तरफ, इंडियन 2 के प्रोजेक्ट पर कमल हासन काम दोबारा शुरू करेंगे. इंडियन 2 में सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और प्रिया भवानी शंकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Next Story