मनोरंजन

VIDEO: 'योर मोस्टवाटेंड भाई' में Jacie Shroff बने सलमान के बॉस

Rounak Dey
26 Dec 2020 11:45 AM IST
VIDEO: योर मोस्टवाटेंड भाई में Jacie Shroff बने सलमान के बॉस
x
बॉलीवुड एक्ट्रर जैकी श्रॉफ ने ‘भारत’ में सलमान खान के पिता का किरदार निभाया था |

बॉलीवुड एक्ट्रर जैकी श्रॉफ ने 'भारत' में सलमान खान के पिता का किरदार निभाया था। 'भारत' में उनके पिता का किरदार निभाने के बाद अब जैकी उनके साथ आने वाली फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सलमान जैकी श्रॉफ से सलाह लेते हुए नजर आएंगे। दोनों ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म के कुछ हिस्से कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद शूट किए गए हैं और अभिनेता जैकी श्रॉफ की सेहत को लेकर सलमान खान परेशान थे और चाहते थे कि जैकी के सीन को जल्दी से शूट कर लिया जाए। फिल्म में जैकी के सीन को मुंबई के एक स्टूडियों में फिल्माया गया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले सलमान खान की फिल्म के आखिरी बचे शेड्यूल को पूरा कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से शेयर कर दी। जिसमें वो रैप फॉर राधे कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का एक गाना एम्बी वैली और मेहबूब स्टूडियो में शूट किया गया है। जहां मेकर्स बाकी काम और पैच वर्क भी पूरा किया है।


प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित फिल्म राधे: योर मोस्टवाटेंड भाई में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जरीना वहाब की भी अहम भूमिका है। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन महामारी कोरोनावायरस के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था और अब एक बार फिर से शूटिंग शुरू की गई है। बता दें कि ये फिल्म साल 2021 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।


Next Story