मनोरंजन

VIDEO: हिना खान ने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर कराया फोटोशूट, फैंस हुए घायल

Triveni
24 Dec 2022 1:41 PM GMT
VIDEO: हिना खान ने मेरा दिल ये पुकारे आजा पर कराया फोटोशूट, फैंस हुए घायल
x

फाइल फोटो 

हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिना खान पर मेरा दिल यह पुकारे आजा का खुमार चढ़ा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रेट्रो अंदाज में शूट किया हुआ वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें स्टाइलिश साड़ी पहनकर देसी अंदाज में अलग-अलग तरीकों से पोज करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने हैवी ज्वेलरी भी पहन रखी है। उनके बाल बंधे हुए हैं। उन्होंने मेकअप कर रखा है। उन्होंने हाथ में मेहंदी भी लगा रखी है और वह पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।

हिना खान वीडियो में मेरा दिल ये पुकारे आजा पर डांस कर रही है

हिना खान ने वीडियो पर मेरा दिल ये पुकारे आजा का म्यूजिक लगाया है। इसके चलते यह वीडियो काफी खूबसूरत बन पड़ा है। हिना खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जस्ट।' कई लोगों ने हिना खान की वीडियो पर मस्ती भरे कमेंट भी किए हैं। एक ने लिखा है, 'हिना रह गई थी इस गाने पर रील बनाने में, वह भी हो गया।' वहीं एक ने लिखा है, 'गजब।' एक ने लिखा है, 'इतनी खूबसूरत।' एक ने लिखा है, 'सब लड़के लोग तो पानी-पानी हो गए होंगे आपको देखकर।' एक ने लिखा है, 'मेरी परम सुंदरी।'
हिना खान ने कई टेलीविजन शोज में काम किया है
हिना खान टीवी एक्ट्रेस है। उन्होंने कई टेलीविजन शोज में काम किया है। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में भी भाग ले चुकी हैं। वह कई डांस रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है।
हिना खान का अफेयर इन दिनों रॉकी जायसवाल के साथ चल रहा है
हिना खान का अफेयर इन दिनों रॉकी जायसवाल के साथ चल रहा है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। हिना खान इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं।

Next Story