मनोरंजन

VIDEO : गुंजन सिंह का नया गाना 'माल चाही तोहरा पवितर' रिलीज

Rani Sahu
21 Jan 2022 6:13 PM IST
VIDEO : गुंजन सिंह का नया गाना माल चाही तोहरा पवितर रिलीज
x
भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्टार सिंगर और एक्टर गुंजन सिंह एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर रहे हैं

मुंबई। भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्टार सिंगर और एक्टर गुंजन सिंह एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर रहे हैं। गुंजन के नए गाने के बोल हैं, 'माल चाही तोहरा पवितर' (Maal Chahi Tohra Pavitar)। यूं तो उनके गाने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ वायरल होने लगते हैं, मगर इस बार उनका जादू फेल होता दिखाई दे रहा है।

जी हां आप सही पढ़ रहे हैं, गुंजन सिंह का लेटेस्ट रिलीज एलबम सॉन्ग 'माल चाही तोहरा पवितर' (Maal Chahi Tohra Pavitar) फैंस को इंप्रेस करने में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाया है। इस गाने को कल रिलीज किया गया था। लेकिन अभी तक इसे ज्यादा व्यूज हासिल नहीं हो सके हैं।
VIDEO : गुंजन सिंह का नया गाना 'माल चाही तोहरा पवितर' रिलीजइस गाने के वीडियो में गुंजन सिंह के अपोजिट एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं, लेकिन लगता है इस बार रानी का जलवा ज्यादा नहीं चल सका है। गाने को गुंजन सिंह ने आवाज दी है। बोल कुंदन प्रीत के हैं, रौशन सिंह ने गाने का म्यूजिक दिया है। नव भोजपुरी पर रिलीज हुए इस गाने को अभी तक मात्र 26 हजार व्यूज मिले हैं।


Next Story