मनोरंजन

VIDEO: जबरदस्ती घुसे मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज सेट पर स्थानीय लोग, हालात बिगड़ता देख एक्टर ने बुलाई पुलिस

Rounak Dey
10 May 2021 12:13 PM IST
VIDEO: जबरदस्ती घुसे मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज सेट पर स्थानीय लोग, हालात बिगड़ता देख एक्टर ने बुलाई पुलिस
x
क्रूज की कई तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं.

हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज (Tom Cruise) इन दिनों अपनी फिल्म 'मिशन : इम्पॉसिबल' (Mission: Impossible series) फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी की शूटिंग कर रहे हैं. आपको बता दें, टॉम इन दिनों अपनी इस दमदार सीरीज का 7वां भाग शूट कर रहे हैं. जहां हाल ही में उन्हें फिल्म के सेट पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा. खबर है कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ लोगों ने बिना इजाजत फिल्म के सेट के अंदर घुसने की कोशिश की जिसके बाद टॉम को सेट पर मौजूद कुछ सुरक्षा बल को बुलाना पड़ गया. इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्कशायर शहर में चल रही है.




इस कोरोना का कहर दुनियाभर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिस वजह से एक्टर टॉम चाहते हैं वो जल्द- जल्द से इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लें. लेकिन शूटिंग के बीच होने वाली इन दिक्कतों से वो खासा परेशान हैं. ब्रिटिश समाचार पत्र द सन की खबर के अनुसार एक सूत्र ने उन्हें बताया " इस फिल्म को बहुत ही बड़ी जगह पर शूट किया जा रहा है, जहां फिल्म का सेट बहुत बड़ा है साथ ही ये एक खुली जगह है जिस वजह से इसकी सुरक्षा करना आसन नहीं है. जिस वजह से कई बार आस पास के लोग फिल्म के सेट के करीब आ जाते हैं, जहां ये लोग मिलकर शूट के लिए रखे गए सारे सामान को छेड़ते हैं. वहीं फिल्म के स्टंट्स के लिए रखी गई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है जिस वजह से पुलिस को बुलाना पड़ा, पिछले हफ्ते भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी लेकिन उस वक्त टॉम ने इसे जाने दिया लेकिन इस बार पुलिस को सेट पर बुलाया गया जिसके बाद जांच जारी है."
शूटिंग के सेट के करीब रहने वाले लोगों के लिए इस फिल्म का सेट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जिस वजह से आए दिन यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है. लेकिन टॉम ने भी कमर कस ली है और सेट पर सुरक्षा गार्ड्स की संख्या को बढ़ा दिया है. फिल्म की टीम चाहती है कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी हो जाए. जहां ये फिल्म अगले साल 22 मई 2022 को रिलीज होनी है. फिल्म के सेट से टॉम क्रूज की कई तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं.


Next Story