मनोरंजन

VIDEO: ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नया नाटक, कैमरे के सामने किया तेल का मालिश

jantaserishta.com
17 Feb 2021 9:40 AM IST
VIDEO: ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नया नाटक, कैमरे के सामने किया तेल का मालिश
x

फाइल फोटो 

बिग बॉस 14 का फिनाले चंद दिनों में है और इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट फैन्स को एंटरटेन करने में लगे हुए हैं. इसमें भला ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत कैसे पीछे रह सकती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे बिग बॉस के स्टेच्यू पर तेल की मालिश करती नजर आ रही हैं. साथ ही वे बिग बॉस की प्रतिमा से बातें करती भी दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में देखा जाता है कि किस तरह राखी सावंत बिग बॉस के एक स्टेच्यू से बातचीत कर रही हैं, सिर पर तेल की मालिश कर रही हैं और नाक के अंदर भी तेल डाल रही हैं. राखी कह रही हैं कि बिगबॉस आप धूप में क्यों सो रहे हो. आपका इतना बड़ा टकला है. आपके टकले पर बहुत तेल लगेगा. सारे बाल कहां गायब हो गए. राखी कहती नजर आईं कि बिग बॉस आपको अभी 100 सीजन पूरा करना है. 14 सीजन में ही ये हाल है तो आगे क्या होगा. मैं आपकी नसें खोल रही हूं. आप आंखें बंद करो और बादल देखो. इसके बाद वे पूछती नजर आईं कि बिग बॉस को इसमें मजा आया कि नहीं.
इसमें कोई दोराय नहीं है कि राखी सावंत शो की दमदार कंटेस्टेंट हैं और लोगों को एंटरटेन करने का उनका यूनिक तरीका है. बिग बॉस फिनाले में जो टॉप 5 कंटेस्टेंट पहुंचे हैं उसमें राखी सावंत, अली गोनी, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली शामिल हैं. दर्शक बेसब्री से परिणाम का इंतेजार कर रहे हैं. अब देखना ये होगा कि सीजन 14 में दर्शकों ने किसे खिताब का हकदार समझा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story