मनोरंजन

VIDEO: भोजपुरी ऐक्ट्रेसेस के ये वीडियो इंटरनेट पर लगा रहे आग, क्या आपने देखा?

Gulabi
26 Nov 2020 2:23 PM GMT
VIDEO: भोजपुरी ऐक्ट्रेसेस के ये वीडियो इंटरनेट पर लगा रहे आग, क्या आपने देखा?
x
पंजाबी गाना 'तितलियां' इंटरनेट पर इन दिनों छाए हुए है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाबी गाना 'तितलियां' इंटरनेट पर इन दिनों छाए हुए है। इस गाने को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस गाने को जहां सुन रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस पर दर्शक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में भोजपुरी ऐक्ट्रेसेस भी पीछे नहीं हैं। आम्रपाली दुबे से लेकर रानी चटर्जी और अंजना सिंह ने इस गाने पर अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए हैं। भोजपुरी से लेकर पंजाबी गानों के फैंस भोजपुरी ऐक्ट्रेसेस के ये वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं। यहां देखिए इनके ये वीडियोज।

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे ने कुछ दिनों पहले ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में आम्रपाली दुबे शानदार ऐक्सप्रेशंस देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने 'तितलियां' सॉन्ग की खूब तारीफ भी की। नीचें देखिए उनका यह वीडियो।

अंजना सिंह

अंजना सिंह ने आम्रपाली दुबे को टैग करते हुए इस गाने पर अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह गाने पर शानदार तरीके से लिपसिंक करती हुई दिखाई दे रही हैं।

निधि झा

निधि झा ने हाल ही में अपने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में उनके ऐक्सप्रेशंस काफी कमाल के लग रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच काफी देखा और पसंद किया जा रहा है।

कनक पांडे

कनक पांडे ने भी इस गाने पर अपना वीडियो बनाकर शेयर किया है। इस वीडियो में उनके लिपसिंक के साथ ऐक्सप्रेशंस भी काफी जबरदस्त लग रहे हैं।

Next Story