मनोरंजन
VIDEO: चिंकी-मिंकी बनी जलपरी, दोनों बहनें पूल के अंदर स्विमिंग करते हुए आई नजर
Shubhra Nandy
4 July 2021 2:27 PM IST

x
जुड़वा बहनें सुरभि-समृद्धि को अब लोग पूरे देश में चिंकी-मिंकी के नाम से पहचानते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जुड़वा बहनें सुरभि-समृद्धि को अब लोग पूरे देश में चिंकी-मिंकी के नाम से पहचानते हैं. कपिल शर्मा के शो में आने के बाद वे इसी नाम से पॉपुलर हो गई हैं. चिंकी-मिंकी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपने फैन्स के लिए नए-नए पोस्ट साझा करती हैं. चिंकी-मिंकी का एक नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें दोनों बहनें पूल के अंदर स्विमिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं. चिंकी-मिंकी के फैन्स भी उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
चिंकी-मिंकी द्वारा शेयर किये गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एक जैसी स्विमिंग कॉस्टयूम पहन पानी के अंदर जलपरी की तरह तैर रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 'टॉकिंग टू द मून' गाना चल रहा है और दोनों ने वीडियो पर कैप्शन भी यही डाला है. जुड़वा बहनों के इस वीडियो पर फैन्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आप दोनों क्या नहीं कर सकतीं'. चिंकी-मिंकी के वीडियो को 94 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
कपिल शर्मा के शो से हुई थीं पॉपुलर
सुरभि-समृद्धि उर्फ चिंकी-मिंकी को सबसे पहले कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में देखा गया था. पहले एपिसोड में आने के बाद ही दोनों काफी फेमस हो गई थीं. इसके बाद कई एपिसोड्स में दोनों बहनें एक साथ नजर आई थीं. चिंकी-मिंकी की आज सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्हें इस समय 7.6 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं.
Next Story





