मनोरंजन

VIDEO: अस्तित्व के अहसास की' के सेट पर Boss Lady की वापसी, फैन्स बोले- सौम्या इज बैक

Rounak Dey
20 March 2021 12:59 PM IST
VIDEO: अस्तित्व के अहसास की के सेट पर Boss Lady की वापसी, फैन्स बोले- सौम्या इज बैक
x
फैन्स रुबीना को इस शो में देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं।

टीवी शो 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' में रुबीना दिलैक ने एक किन्नर बहू का किरदार निभाया है। उनका कहना है कि एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाना उनके लिए गर्व की बात है। अपने रोल 'सौम्या' से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। अब रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विजेता बनने के बाद रुबीना ने शो के सेट पर वापसी की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि सौम्या की शो में वापसी हो रही है।

रुबीना दिलैक ने तैयार होते हुए का खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल साड़ी और बिंदी में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने काफी हैवी जूलरी पहनी हुई है। वीडियो शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, "मैं आ रही हूं, मिलेंगे न आप मुझसे?"


मालूम हो कि बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। ऐसे में मेकर्स ने इनके किरदार की शो में वापसी को लेकर कुछ चीजें तय कीं। इसके साथ ही एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया जो अब वायरल हो रहा है। फैन्स रुबीना को इस शो में देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं।


Next Story