मनोरंजन

Video: अनुपम खेर की मां ने किया मॉडल जैसा वॉक, बोलीं- मेरी किरण ठीक है?

Neha Dani
30 Sep 2021 7:25 AM GMT
Video: अनुपम खेर की मां ने किया मॉडल जैसा वॉक, बोलीं- मेरी किरण ठीक है?
x
खेर फैमिली के वीडियोज में वह कभी-कभी दिखाई दे जाती हैं। अनुपम खेर भी फैंस को बता चुके हैं कि किरण बेहतर हैं और रिकवर हो रही हैं।

अनुपम खेर की मां दुलारी के वीडियोज लोग खूब पसंद करते हैं। विदेशों में भी उनको लोग उनके फैन हैं। अनुपम खेर के इंस्टा फॉलोअर्स के लिए वह वाकई दुलारी हैं। रीसेंटली उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह नया बैग पाकर काफी खुश हैं। उन्होंने इसे कंधे पर टांगकर मॉडल की तरह वॉक किया। साथ ही बेटे से बहू किरण खेर की तबीयत भी पूछी। अनुपम की मां का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बैग में रखने के लिए मांगे पैसे


अनुपम खेर ने अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, मां ने मॉडल की तरह वॉक किया। दुलारी को नया बैग पसंद आया इसे मैं यूएस से लाया था। लेकिन वह इसमें सिर्फ 500 रुपये से खुश नहीं हुईं। लेकिन जब मैंने उनसे बैग लेकर मॉडल की तरह वॉक करने को कह तो वह खुशी-खुशी तैयार हो गईं और अलग से ऐक्टिंग भी की। उन्हें पता नहीं कि वह कितनी लोकप्रिय हैं। हालांकि वह कहती हैं कि लोग उन्हें मास्क पहनने पर भी पहचान लेते हैं। और यह जीवन का सबसे मासूम हिस्सा है।
पूछा बहू किरण खेर का हाल
वीडियो में अनुपम खेर की मां बैग लेकर 'कैटवॉक' करते हुए बोलती हैं, साड़ी पर अच्छा लगेगा। साथ ही बोलती हैं, आप ठीक हो, मेरी किरण ठीक है? बता दें कि किरण खेर कैंसर से जूझ रही हैं। उनका इलाज चल रहा है। खेर फैमिली के वीडियोज में वह कभी-कभी दिखाई दे जाती हैं। अनुपम खेर भी फैंस को बता चुके हैं कि किरण बेहतर हैं और रिकवर हो रही हैं।

Next Story