मनोरंजन

VIDEO: अंकिता लोखंडे ने करीना-अक्षय के फेमस सॉन्ग पर बिखेरे जलवे, फॉलोअर्स बोले- 'पागल है'

Rounak Dey
18 Feb 2021 11:48 AM IST
VIDEO: अंकिता लोखंडे ने करीना-अक्षय के फेमस सॉन्ग पर बिखेरे जलवे, फॉलोअर्स बोले- पागल है
x
उनकी ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल थे।

अंकिता लोखंडे हाल ही में विकी जैन के साथ वैलंटाइन्स डे मनाकर शिमला से लौटी हैं। उनकी ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल थे। अब उन्होंने 'गिला गिला' गाने पर अपनी इंस्टाग्राम रील शेयर की है। इस पर फॉलोअर्स के मिले-जुले रिऐक्शंस आ रहे हैं।

फॉलोअर्स ने किए नेगेटिव कॉमेंट्स


अंकिता लोखंडे ने वीडियो क्लिप पोस्ट करके लिखा है, डियर रील इंस्टाग्राम आई जस्ट लव यू क्योंकि तुम मुझे हमेशा खुश कर देते हो। अंकिता के वीडियो पर कई लोगों ने नेगेटिव कॉमेंट किए हैं वहीं उनके फैन्स को ये वीडियो पसंद आया है। अंकिता अक्सर अपने डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।
विकी जैन से जल्द कर सकती हैं शादी
अंकिता और सुशांत लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थे। ब्रेकअप के बाद वह मूवऑन कर चुकी हैं। अब वह विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। अपने रिश्ते को वह किसी से नहीं छिपातीं। सोशल मीडिया पर विकी और अंकिता एक-दूसरे के लिए अक्सर अपनी फीलिंग्स का इजहार करते रहते हैं। चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।


Next Story