मनोरंजन

VIDEO: बॉयफ्रेंड को लेकर आम्रपाली ने कह दी ये बड़ी बात

Gulabi
30 Jan 2022 7:03 AM GMT
VIDEO: बॉयफ्रेंड को लेकर आम्रपाली ने कह दी ये बड़ी बात
x
आम्रपाली ने कह दी ये बड़ी बात
भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ रूबरू होती रहती हैं।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Instagram) फैन्स के बीच अपना क्रेज बरकरार रखने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। दरअसल, हाल ही में आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस का यह एक फनी रील है, जिसमें एक्ट्रेस देसी अंदाज़ में बोलती नजर आ रही हैं कि 'हम अपना पति को लेके उतना ने सोचते हैं, हमको उतना भरोसा है उस पर, सोचते हैं तो अपना ब्वॉयफ्रेंड को लेकर उ भरोसे के लायक नहीं है'।
भोजपुरी स्टार का ये फनी रील बेहद शानदार है। एक्ट्रेस का ये अंदाज़ उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। आम्रपाली दुबे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पिंक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई हिंदी टीवी सीरियल्स जैसे सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलको की छांव में जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।इसके बाद निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी बन गई।
Next Story