मनोरंजन

VIDEO: बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो

jantaserishta.com
21 Oct 2020 11:57 AM IST
VIDEO: बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो
x

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहते ही हैं, लेकिन वे कई मौकों पर अपने फैन्स का हौसला बढ़ाते भी दिख जाते हैं. एक्टर अपने सभी फैन्स को निजी रूप से जवाब देने की कोशिश करते हैं. अगर कोई फैन किसी तरह का बेहतरीन काम करता है, तो एक्टर खुद उसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. ऐसा कर अमिताभ उस फैन की जिंदगी तो बदल ही देते हैं, साथ ही साथ अपना कद भी बढ़ा लेते हैं.

अमिताभ बन गए छोटी बच्ची के फैन

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक छोटी बच्ची का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में बच्ची 'गज का घूंघट' गाने पर शानदार डांस कर रही है. कद में वो बच्ची जरूरी छोटी है, लेकिन उसका डांस उसे बहुत ऊंचा बना रहा है. ढाई मिनट के करीब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. लड़की इतने जोश में डांस कर ही है कि उसकी चप्पल तक निकल जाती है, लेकिन वो नाचना नहीं छोड़ी. छोटी बच्ची का ये जज्बा देख अमिताभ बच्चन उसके फैन बन गए हैं.

बच्ची के डांस ने मचाया तहलका

अमिताभ ने वो वीडियो शेयर करते हुए उस बच्ची की जमकर तारीफ की है. वे लिखते हैं- अप्रशिक्षित टैलेंट, जूती निकल गई लेकिन शो मस्ट गो ऑन. अमिताभ के इस वीडियो को अभी तक 7 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके है. वीडियो अभी भी वायरल है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फैन्स भी इस बच्ची के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वैसे अमिताभ बच्चन की बात करें तो उन्होंने इससे पहले भी अपने फैन्स के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. कुछ समय पहले अमिताभ ने एक लड़की का वीडियो शेयर किया था जो बहुत ही सुरीली आवाज में गा रही थी. जैसे ही वो वीडियो वायरल हुआ, लड़की सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story