मनोरंजन
VIDEO: रणबीर कपूर को बीमार हालत में छोड़कर जयपुर पहुंची आलिया भट्ट, एयरपोर्ट पर सेफ्टी का यूं रखा ध्यान
Rounak Dey
14 March 2021 12:43 PM IST

x
इसके अलावा आलिया ब्रह्मास्त्र, RRR जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
स्टाइल क्वीन आलिया भट्ट हमेशा ही अपने फैशन को ऑन प्वाइंट रखती हैं। जब भी आलिया को पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया जाता तो वह अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं। आलिया का एयरपोर्ट लुक को स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफ्रेटेबल भी होता है।
हाल ही में आलिया की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। आलिया की ये तस्वीरें पिंक सिटी जयपुर के एयरपोर्ट की हैं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट स्ट्राइप्ड क्राॅप टाॅप के साथ ग्रीन ट्रैक पैंट में कूल दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और हाई पोनी से कंप्लीट किया था।
सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए आलिया ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। एयपोर्ट पर आलिया सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो आलिया इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था,जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इसके अलावा आलिया ब्रह्मास्त्र, RRR जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
Next Story





