मनोरंजन
VIDEO: मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में अलाया एफ पहुंचीं रेस्टोरेंट, लूटी महफिल
Rounak Dey
21 Sept 2021 10:45 AM IST

x
अलाया की इन तस्वीरों पर उनके फैन्स दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते दिख रहे हैं।
मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में बॉलीवुड अदाकारा अलाया एफ को पैपराज़ी ने अपने कैमरे में कुछ इस अंदाज में कैद किया। इस दौरान अलाया एफ बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रहीं थीं।
फिल्म जवानी जानेमन से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अलाया एफ ने अपने डे-आउट लुक से फैन्स के होश उड़ा दिए। अलाया की इन तस्वीरों पर उनके फैन्स दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते दिख रहे हैं।
अलाया एफ को पैपराज़ी ने मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर कैप्चर किया, जहां वह लंच पर पहुंची थी और अपने ग्लैमरस आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही थी। (HT Photo/Varinder Chawla)
अपनी टोन्ड मिड्रिफ को फ्लॉन्ट करते हुए, अलाया ने आउटिंग के लिए बटन-अप डिटेल्स और फ्रंट पैच पॉकेट्स के साथ एक सफेद कॉलर वाला क्रॉप टॉप पहना था। टॉप में फुल स्लीव्स और वाइड कॉलर भी थे।
अलाया ने टॉप को ब्राइट ग्रीन बॉडीकॉन मिनी स्कर्ट के साथ टीमअप किया। उन्होंने अपने लुक को स्ट्रैपी व्हाइट पंप्स, रिंग्स, शोल्डर बैग, ब्लैक फेस मास्क और बड़े हूप इयररिंग्स के साथ कम्प्लीट किया।
अलाया ने न्यूड पिंक लिप शेड, स्लीक आईलाइनर, ब्लश्ड चिक, फुलर आइब्रो, मस्कारा से सजी लैशेज से अपने लुक पर चार चांद लगा दिए। (HT Photo/Varinder Chawla)
Next Story





