VIDEO: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी फिर सुर्खियों में, पति ने घर के बाहर किया ये काम

फाइल फोटो
नई दिल्ली: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में है. कुछ महीने पहले उनके दूसरे पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी श्वेता ने उन्हें उनके बेटे से अलग कर दिया. अब एक बार फिर अभिनव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे रियांश (Reyansh) को श्वेता ने उनसे छिपा दिया है. इस बार अभिनव ने श्वेता के घर के बाहर जाकर इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
श्वेता के घर के अंदर से नहीं मिला कोई रेस्पॉन्स
इस वायरल वीडियो में अभिनव, श्वेता के घर के बाहर खड़े होकर लगातार अपने बेटे को आवाज दे रहे हैं और घर की घंटी भी बजा रहे हैं, लेकिन घर के अंदर से कोई रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. बता दें, श्वेता तिवारी बीते महीने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से जबरदस्त सुर्खियों में रही थीं. कोरोना की वजह से उन्होंने अपने बेटे रियांश को उसके पापा यानी अभिनव कोहली के पास रहने के लिए छोड़ा था, लेकिन अब अभिनव का आरोप है कि 25 अक्टूबर को श्वेता उसे ले गईं और उसके बाद से बेटा गायब हो गया है.
इतना ही नहीं अभिनव ने श्वेता से खिलाफ मानहानि का नोटिस (Defamation notice) भी भेजा है. वैसे श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ शुरू से ही सुर्खियों में रही. पहले पति से तलाक के बाद साल 2013 में उन्होंने फिर से शादी की और अभिनव कोहली के साथ नए जिंदगी गुजराने का फैसला किया. दोनों की शादी का बाद एक बेटा हुआ, लेकिन कुछ सालों के बाद उनके इस नए रिश्ते में खटास आ गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





