मनोरंजन

VIDEO: एक्ट्रेस नोरा फतेही का मेकअप रूम वाला VIDEO हुआ वायरल, तैयार होते देखकर फैंस की थमी सांसे

jantaserishta.com
17 Jan 2021 5:31 PM IST
VIDEO: एक्ट्रेस नोरा फतेही का मेकअप रूम वाला VIDEO हुआ वायरल, तैयार होते देखकर फैंस की थमी सांसे
x

फाइल फोटो 

जब स्टाइल की बात होती है तो फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम सबसे पहले याद आता है. दिलबर गर्ल नोरा ना केवल अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं बल्कि उनका फैशन औऱ साथ ही उनकी फिटनेस भी उनके चाहनेवालों को बहुत पसंद आती है. नोरा कहीं भी जाती हैं तो उनके हुस्न का जादू चलता ही चलता है लेकिन आखिर नोरा इतनी खूबसूरत लगती कैसे हैं.अक्सर लड़कियां नोरा की ब्यूटी और मेकअप टिप्स जानना चाहती हैं. अगर आप भी ये पता लगाना चाहती हैं तो ये वीडियो देखना बिल्कुल न भूलें. हो सकता है आपका काम बन जाए.

ये वीडियो इंडियाज़ बेस्ट डांसर के सेट का है जिसमें नोरा के सेट पर एंट्री से लेकर तैयार होकर स्टेज पर जाने तक पूरा शूट किया गया है और दिखाया गया है कि नोरा और भी खूबसूरत कैसे हो जाती हैं. उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए उनके बालों से लेकर सैंडल तक हर चीज़ का खास ख्याल रखा जाता है. सेट पर आते ही सबसे पहले उनके बाल सेट किए जाते हैं और फिर उनका मेकअप होता है. आखिर में मैचिंग ईयरिंग और दूसरी एक्सेसरीज़ से उनके लुक को पूरा किया जाता है.
नोरा की सेट पर सभी लोगों के साथ खूब बनती है क्योंकि नोरा खुद भी जॉली नेचर की हैं वो खुश रहती हैं और दूसरों को भी अपनेे तरीके से खुश रखती हैं. अपने मेकअप मैन के साथ भी उनकी ट्यूनिंग काफी अच्छी है. कभी नोरा मेकअप कराते हुए ही डांस करने लगती हैं तो कभी किसी और से मस्ती मज़ाक. ये सेट पर माहौल को खुशमिजाज़ बनाए रखता है.
वहीं नोरा सेट पर कंटेस्टेंट्स के साथ भी जमकर मस्ती करती हैं. पिछले सीज़न में नोरा मलाइका अरोड़ा की जगह कुछ एपिसोड में नज़र आई थीं. और उन्हें सेट पर कंटेस्टेंट से लेकर जज तक हर किसी का खूब प्यार मिला था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story