VIDEO: एक्टर विद्युत जामवाल ने जंगल में किया ये हैरतअंगेज काम, फिर आए सुर्खियों में

फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने काफी कम समय में बॉलीवुड में एक कामयाब एक्शन हीरो की छवि बना ली है. विद्युत की तकरीबन सभी फिल्मों में कुछ और हो न हो लेकिन जबरदस्त एक्शन सीन्स जरूर होते हैं. वो अपने कमाल के एक्शन सीक्वेंस से लोगों को हमेशा ही दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर करते रहे हैं.
विद्युत अपनी रील और रियल लाइफ के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जंगल में सांप पकड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत जितनी सस्पीशियस है, इसका क्लाइमैक्स उतना ही मजेदार है. विद्युत की एक्टिंग भी कमाल की है.
दरअसल वीडियो में विद्युत जंगल में एक पेड़ के नीचे बैठे हुए हैं और सांप को बिल से बाहर खींचने की कोशिश करते दिखाई पड़ रहे हैं. आसपास काफी टेंस माहौल बना हुआ है और कैमरामैन और बाकी लोगों को विद्युत लगातार पीछे रहने का इशारा कर रहे हैं. हालांकि जब काफी संघर्ष करने के बाद बिल से उस जीव को बाहर खींचते हैं तो सबकी हंसी निकल जाती है.
दरअसल ये विद्युत जामवाल की बेल्ट होती है जिसके बक्कल को झटकने के बाद वह अपनी पेंट में इसे लगाने लगते हैं. वीडियो को अभी तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. मालूम हो कि हाल ही में द रिचेस्ट नामक पोर्टल ने उन लोगों की लिस्ट बनाई जिनसे कोई पंगा नहीं लेना चाहेगा. लिस्ट में रूस के राष्ट्रपति पुतिन, विश्व-प्रसिद्ध एडवेंचरर ग्रिल्स के साथ विद्युत का भी नाम शामिल है. उनका नाम भी शामिल है.
Instagram पर यह पोस्ट देखेंThis is how it's done😶 #CountryBoy
को Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) द्वारा साझा की गई पोस्ट
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





