मनोरंजन

VIDEO: तीसरी बार पिता बनने वाले है एक्टर Karanvir Bohra, डांस करते हुए की अस्पताल में एंट्री

Gulabi
20 Dec 2020 6:07 PM IST
VIDEO: तीसरी बार पिता बनने वाले है एक्टर Karanvir Bohra, डांस करते हुए की अस्पताल में एंट्री
x
टीवी कलाकार करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू माता-पिता बनने वाले हैंl

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नई दिल्ली, टीवी कलाकार करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू माता-पिता बनने वाले हैंl वे तीसरी बार माता-पिता बन रहे हैंl करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह पत्नी टीजे सिद्धू की डिलीवरी के अवसर परअस्पताल में नाचते हुए जा रहे हैंl करणवीर बोहरा एक बार फिर पिता बनने को लेकर उत्साहित हैl


करणवीर बोहरा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैl इसमें वह डांस कर रहे हैंl उनके हाथों में बेबी कार सीट हैl वह अस्पताल में टीजे सिद्धू की डिलीवरी के लिए आए हुए हैंl उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'अस्पताल में जाना लग रहा है, जैसे 'लव मेरा हिट-हिट' किसी भी समय खुशखबरी आ सकती हैl लड़का हो या लड़की मैं भाग्यशाली रहूंगाl'



करणवीर बोहरा बेला और विएना नाम की दो बेटियों के पिता हैl करणवीर और टीजे वर्तमान में कनाडा में हैl हाल ही में उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि बच्चे का जेंडर पता करना कनाडा में लीगल है, हालांकि वे इसे सरप्राइस रखना चाहते हैंl टीजे ने लिखा था, 'हम यह नहीं जानते कि लड़का है या लड़कीl कनाडा में इस बात की जानकारी लेने की अनुमति है लेकिन हम इसे सरप्राइस ही रखेंगे और यह हमें मैटर नहीं करता लेकिन मैं बहुत नर्वस हूंl मुझे यह नहीं पता कि लड़कों को कैसे पाला जाता हैl मुझे यह पता है कि बेटियों को कैसे पाला जाता हैl इसीलिए मैं लड़की चाह रही हूंl'

वही करणवीर में एक इंटरव्यू में कहा था, 'हमारा बच्चा एक लॉकडाउन बेबी होगा लेकिन मुझे लगता है, हम यह चाहते थेl हम दोनों स्पिरिचुअली बहुत कनेक्टेड हैंl इसके चलते हम इस बात को लेकर बहुत खुश हैl' करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैl दोनों की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैl



Next Story