मनोरंजन
विक्की का खुलासा, सारा अली खान ने 1600 रुपये का तौलिया खरीदने पर मां अमृता सिंह को डांटा
jantaserishta.com
31 May 2023 4:44 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने सारा अली खान के बारे में एक अजीबोगरीब रहस्य का खुलासा किया है। विक्की और सारा 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी आगामी फिल्म 'जरा हटके जरा बच्चे' का प्रचार करते नजर आएंगे। वक्की कौशल ने खुलासा किया, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन मैंने सारा को अमृता मैम को डांटते देखा। मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या हुआ, तो मैंने उससे पूछा कि क्या सब ठीक है। तब सारा ने जवाब दिया 'नहीं यार, मेरी मां ने 1600 रुपए का तौलिया खरीदा है।
मैंने सोचा कि यह सच नहीं हो सकता, वह इतनी सी बात पर अपनी मां को डांट नहीं सकती। तो मैंने उससे दोबारा पूछा, फिर से सारा ने दोहराया हां यह वास्तव में सच है। जो 1600 रुपये का तौलिया खरीदा है उसके लिए सारा अमृता मैम को डांट रही थीं।
सारा ने कहा, बेशक, क्यों न वैनिटी वैन में मिलने वाले फ्री तौलियों में से एक का इस्तेमाल किया जाए? 1600 रुपए का तौलिया क्यों खरीदा जाए?
'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





