मनोरंजन

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

jantaserishta.com
26 Sept 2026 4:36 PM IST
लव एंड वॉर से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर
x
मुंबई: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' से अभिनेता विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें उनका दमदार और इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें विक्की कौशल का लुक इंटेंस, रेट्रो और स्वैग से भरपूर नजर आ रहा है। पोस्टर में विक्की गहरी नजरों से कैमरे को देख रहे हैं। उनके माथे और गाल के पास चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनकी आंखें गुस्से और पूरी इंटेंसिटी के साथ सीधे कैमरे की तरफ देख रही हैं।
पोस्टर के साथ लिखा गया, "नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं! संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को।" अभिनेता विक्की कौशल के लुक को फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा, "क्या बात है।" विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने लिखा, "तुम पर नाज है, पुत्तर। रब दी मेहर बनी रहे, जोर दी झप्पी।"
सनी कौशल ने लिखा, "अरे भाई, भाई।" इसी के साथ ही अभिनेत्री सोनम कपूर समेत कई कलाकारों ने पोस्ट में कमेंट कर प्रतिक्रिया दी। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह प्रोजेक्ट जनवरी 2027 में रिलीज से पहले पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। हालांकि, फिल्म 'लव एंड वॉर' को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी लेकिन कुछ वजह से इसे टाल दिया गया था और मार्च 2026 में रिलीज करने की बात कही गई थी। अब मेकर्स ने 21 जनवरी 2027 को नई रिलीज डेट के तौर पर कंफर्म किया है।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'लव एंड वॉर' को जंग की पृष्ठभूमि पर बनी एक रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और विक्की एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में हैं, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ जाती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 'लव एंड वॉर' दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story