मनोरंजन

कैटरीना कैफ संग ऑनस्क्रीन रोमांस नहीं करेंगे विक्की कौशल, Jee Le Zaraa को मारी लात!

Rounak Dey
19 Jan 2022 3:21 AM GMT
कैटरीना कैफ संग ऑनस्क्रीन रोमांस नहीं करेंगे विक्की कौशल, Jee Le Zaraa को मारी लात!
x
वहीं क्रिसमस पर दोनों साथ में घर में थे। दोनों ने फैमिली के साथ क्रिसमस मनाया था।

पिछले दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई थी। बताया जा रहा था कि कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जी ले जरा' में विक्की कौशल का कैमियो हो सकता है। इस फिल्म को फरहान खान डायरेक्ट करेंगे। कैटरीना के अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी लीड रोल मे हैं। अब दिक्कत ये है कि अपने रोल को लेकर विक्की कौशल काफी कंफ्यूज हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जब ये रोल उनको दिया गया तो वो करने के लिए तैयार थे। लेकिन बाद में उन्हें अपने रोल के बारे में और जानकारी चाहिए।




रिपोर्ट के मुताबिक वो जानना चाहते हैं कि क्या उनका कैरेक्टर स्टोरी लाइन के हिसाब से फिट बैठेगा या नहीं। एक्टर अभी भी दो नाव पर सवाल हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। लेकिन अगर विक्की इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो फैंस फिल्म से ज्यादा कैट और विक्की को एक फिल्म में देखने के लिए ज्यादा एक्साइटेड होंगे। वैसे खबरें ये भी है कि दोनों को एक साथ किसी फिल्म में कास्ट करने के लिए कई मेकर्स ने अप्रोच किया है लेकिन दोनों सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं।-
वहीं दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में दोनों ने साथ में लोहड़ी मनाई है। दोनों की फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी। इससे पहले नया साल मनाने के लिए विक्की कौशल इंदौर में अपनी बीच में शूटिंग छोड़कर मुंबई पहुंच गए थे और कैटरीना को नए साल का सरप्राइज दे दिया था। वहीं क्रिसमस पर दोनों साथ में घर में थे। दोनों ने फैमिली के साथ क्रिसमस मनाया था।

Next Story