मनोरंजन

छावा में छत्रपति संभाजी महाराज का रोल करेंगे विक्की कौशल

Admin4
15 Sept 2023 6:52 PM IST
छावा में छत्रपति संभाजी महाराज का रोल करेंगे विक्की कौशल
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना-स्टारर फिल्म ‘छावा’ की अगले महीने से शूटिंग शुरू हो जाएगी। ‘छावा’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। विक्की कौशल इस फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक और महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे।
वहीं, रश्मिका मंदाना फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म मुख्य रूप से छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और युद्ध के लिए उनकी रणनीतियों पर केंद्रित होगी। फिल्म छावा का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है और यह उनका पहला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट होगा।
Next Story