मनोरंजन

विक्की कौशल ने सनकिस्ड सेल्फी की शेयर, बॉलीवुड एक्टर्स ने किया यूं रिएक्ट

Tara Tandi
6 July 2021 7:48 AM GMT
विक्की कौशल ने सनकिस्ड सेल्फी की शेयर, बॉलीवुड एक्टर्स ने किया यूं रिएक्ट
x
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं। विक्की अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है।

इस फोटो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में वो अपनी कार में बैठकर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। तस्वीर में उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के ऊपर ब्लू कलर की शर्ट और ब्लैक कलर का मास्क पहने पोज देते नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल की इस सेल्फी को इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिलाष थपलियाली ने कमेंट कर लिखा, 'पाजी सूरज तक की स्पॉटलाइट लूट ली गलत बात।' वहीं मुकेश छिबा ने फोटो में कमेंट कर उनकी तारीफ की है। वहीं फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रेंज रोवर कार के साथ तस्वीर शेयर की थी। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्टर विक्की एक न्यू लैंड रेंज रोवर के सामने खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में अभिनेता बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरें को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, एक मोटर्स को धन्यावद करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'एक अद्भुत अनुभव के लिए धन्यवाद, घर पर स्वागत है दोस्त।'




बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सैमबहादुर' में मानेकशॉ का लीड किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा विक्की कौशल फिल्म 'शहीद उधम सिंह' में नजर आने वाले हैं। साथ ही विक्की आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में महाभारत के यौद्धा अश्वत्थामा के किरदार में निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान नजर आने वाली हैं।


Tara Tandi

Tara Tandi

    Next Story