मनोरंजन

Vicky Kaushal ने शेयर किया 'सरदार उधम' का नया फोटो, एक सड़क को क्रॉश करते दिखे एक्टर

Rounak Dey
4 Oct 2021 2:04 PM IST
Vicky Kaushal ने शेयर किया सरदार उधम का नया फोटो, एक सड़क को क्रॉश करते दिखे एक्टर
x
कौशल सरदार उधम सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये अमेजन ओरिजिनल फिल्म 16 अक्टूबर यानी दशहरे वाले दिन रिलीज होगी।

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आगामी फिल्म सरदार उधम की रिलीज डेट का एलान होने के बाद से फिल्म का प्रोमोशन शुरू कर दिया है। वो लगातार फिल्म में अपनी किरदार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक सड़क को क्रॉश करते दिख रहे हैं।

फोटो में विक्की कौशल लगातार हो रही बर्फबारी के बीच अपने लक्ष्य की कैक्सटन हॉल की ओर तेजी से पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता ने कैजुअल ड्रेस के साथ एक ओवर साइज कोट पहना हुआ है। फोटो को देखा जा सकता है कि फिल्म के सेट को उस वक्त के आधार पर तैयार किया गया है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्टर विक्की ने कैप्शन लिखा, 'उन्होंने कई महाद्वीपों की यात्रा की और 21 साल इंतजार किया। आखिरकार उस एक सड़क को पार करने के लिए!'


विक्की की इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर आए हुए कुछ ही वक्त हुआ है। लेकिन अब तक इसको कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। इस फिल्म कहानी 13 अप्रैल सन 1919 को अमृतसर के जलियावाला बाग में इकट्ठा हुए सैकड़ो निर्देष लोगों की हत्या करने वाले जनरल डायर की हत्या पर आधारित है। सरदार उधम ने साल
1940 में कैक्सटन हॉल में जाकर जनरल ओ डायर की हत्या कर जलियावाले हत्याकांड का बदला लिया था।
शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म का निर्माण किनो वर्क्स के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स ने प्रॉड्यूस किया है। फिल्म में विक्की कौशल सरदार उधम सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये अमेजन ओरिजिनल फिल्म 16 अक्टूबर यानी दशहरे वाले दिन रिलीज होगी।


Next Story