मनोरंजन
विकी कौशल की कटरीना कैफ संग शादी के लिए 45 होटल बुक, इस दिन हो रही है शादी!
Rounak Dey
29 Nov 2021 10:42 AM IST

x
बॉलीवुड में ऐसी खबरें आती रहती हैं फिर बाद में कुछ और निकलता है।
विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की डेट करीब आने के साथ सेरिमनीज से जुड़ी और डिटेल्स सामने सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के जश्न के लिए 7, 8 और 9 दिसंबर डेट फिक्स हैं। अब लेटेस्ट खबर के मुताबिक, उनकी शादी के लिए 40 से ज्याद होटल बुक किए गए हैं। खबर यह भी है कि सलमान खान 9 दिसंबर को आने वाले थे हालांकि बाद में खबर आई कि वह नहीं आ पाएंगे। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि विकी कौशल की कजन उपासना इन सारी खबरों को अफवाह बता चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी विकी से बात हुई थी। उनकी शादी नहीं हो रही।
मेहमानों के लिए बुक हुए होटल
विकी-कटरीना के फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की तरफ से इस बारे में ऑफिशली कुछ भी नहीं कहा गया। हालांकि वेडिंग वेन्यू से लेकर मेहमानों के लिए होटल्स की बुकिंग तक काफी डिटेल्स मीडिया में आ चुकी हैं। Etimes की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणथंभौर के सोर्सेज ने बताया है कि मेहमानों के लिए 40 से ज्यादा होटल बुक हो चुके हैं।
सलमान खान के आने की थी खबर
रिपोर्ट के मुताबि, सोर्स ने बताया, 7 दिसंबर के बाद यहां बहुत सारे स्टार्स आने वाले हैं। सलमान का भी सुना था कि वह 9 दिसंबर को आएंगे लेकिन सुना कि वह नहीं आ रहे। चलो अब देखते हैं कौन आएगा और कौन नहीं। सोर्स ने यह भी बताया कि रणथंभौर में होटल्स ज्यादा बड़े नहीं हैं। इसलिए कई बॉलीवुड सिलेब्स के रुकने के लिए 40 से ज्यादा होटल बुक किए गए हैं।
विकी की बहन ने शादी की खबरों को बताया गलत
बता दें कि विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। हालांकि दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, विकी की कजन उपासना ने कहा था कि शादी की खबरें सच नहीं हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ तो वे अनाउंस करेंगे। बॉलीवुड में ऐसी खबरें आती रहती हैं फिर बाद में कुछ और निकलता है।
Next Story





