मनोरंजन

पति-पत्नी बने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, इस वजह से नहीं जाएंगे हनीमून पर!

jantaserishta.com
10 Dec 2021 9:53 AM IST
पति-पत्नी बने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, इस वजह से नहीं जाएंगे हनीमून पर!
x

विकी कौशल कटरीना कैफ की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार बज बना रहा। उनके विवाह स्थल से लेकर आउटफिट, सिक्योरिटी, मेहमानों की लिस्ट सहित अन्य पर चर्चा होती रही। आखिर कपल शादी के बंधन में बंध गया है। 9 दिसंबर को विकी और कटरीना ने डेस्टिनेशन वेडिंग करते हुए राजस्थान में सात फेरे लिए। शादी के साथ ही उनके हनीमून लोकेशन की भी चर्चा चल पड़ी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दोनों शादी के तुरंत बाद मालदीव रवाना हो सकते हैं। हालांकि अब जो खबरें हैं उसके मुताबिक, विकी और कटरीना हनीमून के लिए मालदीव नहीं जाएंगे।

विकी और कटरीना अभी विदेश नहीं जाएंगे बल्कि सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में ही हनीमून मनाएंगे। ईटाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विकी और कटरीना 12 दिसंबर तक इस लग्जरी रिजॉर्ट में रुकेंगे और उसके बाद मुंबई रवाना हो जाएंगे। कपल अपने वर्क कमिटमेंट को लेकर बहुत ही प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में वे पहले अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म करेंगे।
विकी और कटरीना के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह पहले अपने काम को खत्म करेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' है। इसके अलावा उनकी 'फोन भूत' भी बाकी है। विकी कौशल की आने वाली फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का ऐलान हाल ही में हुआ है। विकी को अपकमिंग बायोपिक फिल्म 'सैम मानेकशॉ' का काम भी पूरा करना है। इसके अलावा भी दोनों के पास कई अलग-अलग प्रोजेक्ट्ल हैं जिनकी शूटिंग उन्हें करनी है।
बता दें कि शादी के बाद पूल साइड पार्टी होने की खबर है जिसमें बॉलीवुड के सितारे खूब धमाल मचाने वाले हैं। इसके अलावा विकी और कटरीना मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी दे सकते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story