मनोरंजन

Vicky Katrina Wedding: अपनी शादी में कटरीना कैफ ने सलमान खान को बुलाया ही नहीं, बहन अर्पिता के बयान ने किया इशारा

jantaserishta.com
2 Dec 2021 12:43 PM IST
Vicky Katrina Wedding: अपनी शादी में कटरीना कैफ ने सलमान खान को बुलाया ही नहीं, बहन अर्पिता के बयान ने किया इशारा
x

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन शादी की बात दिन-प्रतिदिन मजबूत होती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर शादी के वेन्यू से लेकर इसमें रखे जाने वाले सख्त नियम और विक्की ने जिस तरह कटरीना कै प्रपोज किया, सभी से जुड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं.

इंडिया टुडे की नई रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना कैफ ने सलमान खान और उनके परिवार को जयपुर में होने वाली शादी में इन्वाइट किया है. कहा जा रहा है कि कटरीना ने सलमान और उनकी बहनों को फॉर्मल इन्वाइट भेजा है. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री, कटरीना कैफ की शादी में शामिल होने वाले हैं.
हालांकि, जब अर्पिता खान को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस न्यूज पर विराम लगाते हुए कहा कि अभी तक उन्हें कोई इन्वाइट नहीं मिला है और वह शादी का हिस्सा नहीं होंगी. परिवार से जुड़े के सूत्र ने बताया कि सलमान खान के परिवार को कोई इन्वाइट नहीं मिला है. कटरीना की शादी का इन्वाइट अर्पिता और अलवीरा को भी नहीं मिला है. सभी शादी में शामिल होंगे, यह खबर फेक है.
सलमान खान और कटरीना कैफ आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' में साथ नजर आएंगे. दोनों का प्रोफेशनल और वर्किंग रिलेशनशिप रहा है. इनसाइडर के मुताबिक, सलमान खान, कटरीना को काफी पसंद करते हैं और वह एक्ट्रेस के प्रति काफी प्रोटेक्टिव भी हैं. कटरीना को वह बधाई देते हैं. शादी के बाद कटरीना फिल्म की शूटिंग पर वापस लौटेंगी. दोनों ही एक्टर्स काफी प्रोफेशनल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story