मनोरंजन

बारात लेकर पहुंचे विक्की कौशल, बस कुछ देर में होंगे कैटरीना कैफ के साथ फेरे

jantaserishta.com
9 Dec 2021 2:56 PM IST
बारात लेकर पहुंचे विक्की कौशल, बस कुछ देर में होंगे कैटरीना कैफ के साथ फेरे
x

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vickya Kaushal) की शादी को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. विक्की कौशल (Vicky) और कैटरीना कैफ (Katrina) 9 दिसंबर को सात फेरे लेकर एक-दूजे के होने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की-कैटरीना (Vicky and Katrina) की शादी से पहले के रीति-रिवाज के साथ पूजा-पाठ शुरू हो चुका है. शादी से पहले के लिए दूल्हा-दुल्हन परिवार के साथ पूजा कर रहे हैं.

बस कुछ देर में होंगे विक्की कैटरीना के फेरे
विक्की कौशल अपने सिर पर सेहरा सजाकर, बारात लेकर वेन्यू तक पहुंच गए हैं. अब जल्द ही दोनों के फेरे होने वाले हैं. पहले भी शादी का समय 2 से 4 बजे के बीच का बताया गया था. अब सही मुहूर्त पर शादी शुरू हो चुकी है.
ये होगी खास डिश
इस बातचीत में शोभित ने बताया कि आज शादी में स्पेशल क्या-क्या बन रहा है. उन्होंने बताया कि आज की सबसे खास इंडियन डिश अवॉकाडो चोखा होगी.
कैटरीना ने पहना पिंक लहंगा
कैटरीना कैफ ने अपनी शादी के एक दिन पहले संगीत सेरेमनी में पिंक कलर का लहंगा पहना था. उनकी ड्रेस से मेचिंग करते हुए विक्की ने अपनी शेरवानी पर गुलाब लगाया था.
होटल के बाहर पानी का छिड़काव
सवाई माधोपुर, बरवाड़ा में होटल सिक्स सेंस के बाहर पानी का छिड़काव किया गया है. आने वाली गाड़ियों से मिट्टी न उड़े इसके लिए छिड़काव किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story