मनोरंजन
दिग्गज सिंगर उदित नारायण ने शो में फीमेल फैन को किया Lip Kiss, वीडियो वायरल
jantaserishta.com
1 Feb 2025 3:31 PM IST

x
देखें वीडियो.
Udit Narayan: मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण को अपने एक वायरल वीडियो के कारण ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस वीडियो में वह कई महिला फैन को किस (Kiss) करते नजर आ रहे हैं, लेकिन वीडियो के लास्ट में वह एक महिला फैन के लिप पर किस कर देते हैं, जिससे महिला भी चौंक जाती है.
दरअसल, उदित नारायण एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे. इसी दौरान जैसे ही उन्होंने मशहूर गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना शुरू किया, वैसे ही उनकी महिला फैन्स धीरे-धीरे स्टेज के पास आती गईं और उदित गाना गाते हुए उनके साथ सेल्फी लिया और सारे फैंस को किस भी किया, लेकिन वीडियो के लास्ट में उन्होंने एक महिला फैन को लिप किस कर दिया, जिससे फैन भी हैरान रह गई.
इवेंट से जैसे ही वीडियो सामने आया इंटरनेट पर यह तेजी से वायरल होने लगा और यूजर्स उदित नायारण को ट्रोल करने लगे. इसी बीच उदित नायारण का रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने एक अख़बार से खास बातचीत करते हुए बताया कि ये सब फैंस की दीवानगी है.
उदित नारायण कहते हैं, ‘फैंस इतने दीवाने होते हैं न. हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं. कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके जरिये अपना प्यार जताते हैं. अब इन सारी चीजों को उड़ा कर क्या करना है? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे बॉलीगार्ड भी मौजूद हैं, लेकिन फैन्स को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथों को चूमता है… ये सब दीवानगी होती है. उसमें इतना ध्यान नहीं देना चाहिए.’
बता दें, उदित नारायण ने हिंदी के अलावा तेलुगू, कन्नड़, तमिल, बंगाली, सिंधी, ओडिया, भोजपुरी, नेपाली, मलयालम, असमिया, बघेली और मैथिली सहित कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं. उन्होंने 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं, जिनमें कई अन्य पुरस्कारों के अलावा 20नोमिनेशन भी शामिल हैं. भारत सरकार ने उन्हें कला और संस्कृति के प्रति उनके योगदान के लिए 2009 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया.
tip tip barsa paani udit ji ki garmi nahi bujha paa rhi seedhe ladkiyo ke jeebh choos rhe hain. 🤣😭 pic.twitter.com/7SpjKvmWVR
— ex. capt (@thephukdi) January 31, 2025
Tagsउदित नारायणउदित नारायण वायरल वीडियोउदित नारायण किस वीडियोUdit NarayanUdit Narayan Viral VideoUdit Narayan Kiss Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





