मनोरंजन
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, जानें कैसी है हालत
jantaserishta.com
11 Jan 2025 12:48 PM IST

x
अस्पताल में भर्ती.
मुंबई: टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टीकू तलसानिया की अचानक तबीयत खराब हो गई है. उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है. खबर है कि एक्टर अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का प्राइमरी कारण हार्ट अटैक बताया गया है, लेकिन अभी भी डॉक्टर उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण का पता लगा रहे हैं.
टीकू तलसानिया को लेकर ये खबर काफी हैरान करने वाली है. टीकू 70 साल के हैं. वो इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक्टर जल्द ठीक हो जाएंगे.
एक्टर टीकू तलसानिया का जन्म 1954 में हुआ था. उन्होंने 1984 में आए पॉपुलर शो 'ये जो है जिंदगी' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया. वहीं 1986 में फिल्म 'प्यार के दो पल' के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. तमाम तरह के किरदार निभा चुके टीकू तलसानिया को अपने कॉमिक रोल्स के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है. उनकी कॉमेडी का स्टाइल और टाइमिंग दोनों ही कमाल रही हैं. उनकी डायलॉग डिलीवरी ही दर्शकों को हंसाने के लिए काफी है.
अपने चार दशक लंबे करियर में टीकू तलसानिया ने कई बढ़िया टीवी शो जैसे 'एक से बढ़कर एक', 'हुकूम मेरे आका', 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', 'प्रीतम प्यारे और वो' और 'सजन रे झूठ मत बोलो' में काम किया है. वहीं फिल्मों की बात करें तो 'दिल है कि मानता नहीं', 'बोल राधा बोल', 'अंदाज अपना अपना', 'इश्क', 'देवदास', 'पार्टनर', 'धमाल', 'स्पेशल 26', 'सर्कस' जैसी फिल्मों में उन्हें देखा जा चुका है. पिछली बार टीकू को 2024 में आई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था. इसमें उनके साथ राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत, विजय राज और अर्चना पूरन सिंह थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





