मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति ने नेता के खिलाफ करवाई शिकायत दर्ज, जानिए मामला

Neha Dani
19 Nov 2021 2:09 AM GMT
दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति ने नेता के खिलाफ करवाई शिकायत दर्ज, जानिए मामला
x
तभी उन पर एक शख्स ने हमला करने की कोशिश की।

साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति ने हिंदू समर्थक नेता अर्जुन संपत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हाल ही में हिंदू मक्कल काची के नेता अर्जुन संपत ने घोषणा की थी कि जो भी विजय सेतुपति को लात मारेगा उसको 1001 को इनाम दिया जाएगा। जिसके बाद अभिनेता ने नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार विजय सेतुपति ने गुरूवार 18 नवंबर को कोयंबटूर पुलिस को शिकायत दर्ज की है। अर्जुन संपत के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 504 और 506(1) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि हाल ही में विजय सेतुपति को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार हासिल करने के बाद अभिनेता विवादों में घिर गए थे।
विजय सेतुपति पर कुछ लोगों ने थेवर अय्यर का अपमान करने का आरोप लगाया। ऐसे में जब वह राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर जैसे ही राज्य के एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद अर्जुन संपत ने इस बात की घोषणा की कि जो भी व्यक्ति विजय सेतुपति को लात मारेगा उसे 1001 का नकद इनाम मिलेगा। इस बात की जानकारी हिंदू मक्कल काची के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई थी।
हिंदू मक्कल काची ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अभिनेता विजय सेतुपति को लात मारने के लिए अर्जुन सपंत नकद 1001 का ईनाम देंगे। उन्होंने अय्य थेवर का अपमान किया है। जब तक विजय सेतुपति अपनी गलती की माफी न मांगे लें।' आपको पता दें कि हाल ही में विजय सेतुपति बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे। वह एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर थे, तभी उन पर एक शख्स ने हमला करने की कोशिश की।


Next Story