मनोरंजन
Dharmendra: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर फर्जी, बेटी ईशा देओल ने किया पिता की मौत की खबर का खंडन
jantaserishta.com
11 Nov 2025 8:38 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर कई खबरें आ रही हैं, इस बीच उनकी बेटी ईशा देओल ने पोस्ट किया है कि उनके पिता ठीक हैं।
पूरा देओल परिवार अस्पताल में ही है। वहीं उनकी बेटियों को USA से बुलाए जाने की खबर है। बता दें, बीते दिन सलमान खान, शाहरुख खान, अमीशा पटेल और गोविंदा दिग्गज एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र काफी एक्टिव थे। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए थे और लगातार अपने हल्के-फुल्के व्यायाम करने या फिर सैर करने के वीडियो या फोटो डालते रहते थे। पिछले दिनों ही उन्होंने एक यॉट की सवारी करते हुए एक वीडियो साझा किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी के साथ नजर आए थे और उनके काम को खूब सराहा गया था। धर्मेंद्र का इस दुनिया के जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा धक्का है।
धर्मेंद्र को आजादी के बाद बॉलीवुड के सबसे कामयाब और लोकप्रिय कलाकारों में गिना जाता है। शोले (1975), चुपके चुपके (1975), अनुपमा (1966), फूल और पत्थर (1966), धरम वीर (1977) और राम बलराम (1980) उनकी सुपरहिट और यादगार फिल्मों में गिनी जाती हैं। अपनी पर्सनैलिटी, लुक्स और दमदार अंदाज की वजह से उन्हें 'बॉलीवुड का हीमैन' टाइटल दिया गया। धर्मेंद्र 2004 में भाजपा के टिकट पर बठिंडा से लोकसभा सांसद भी रहे थे। हालांकि सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका सीमित रही, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वे हमेशा केंद्र में रहे।
Tagssse
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





