मनोरंजन

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने सुनाया किस्सा, ब‍िना अंडरव‍ियर के सेट पर आ गए थे, फिर...

jantaserishta.com
2 Jan 2022 11:43 AM IST
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने सुनाया किस्सा, ब‍िना अंडरव‍ियर के सेट पर आ गए थे, फिर...
x

धर्मेंद्र ने हाल ही में ब‍िग बॉस 15 के मंच पर श‍िरकत की. शो में उन्होंने अपनी सुपरह‍िट मूवी शोले के आइकॉन‍िक सीन रीक्रिएट किए, साथ ही कई मजेदार किस्से भी साझा किए. अपनी फिल्म से जुड़े एक ऐसे ही वाकये का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि एक फिल्म में उनके छोटे बेटे बॉबी देओल, छोटे धर्मेंद्र बने थे. एक्ट‍िंग तो ठीक है, पर बॉबी सेट पर ब‍िना अंडरव‍ियर के ही पहुंच गए थे.

दरअसल, ब‍िग बॉस के सेट पर कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया जिसमें प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज को टास्क के लिए स्पेशल ड्रेस पहननी थी. जब प्रतीक वो ड्रेस पहनकर आता है तब भारती सिंह उनका मजाक उड़ाती हैं. प्रतीक की ड्रेस को देख धर्मेंद्र को बेटे बॉबी का किस्सा याद आ जाता है. वे कहते हैं- 'मुझे एक किस्सा याद आ गया, मेरे बचपन के रोल के लिए चाह‍िए था एक लड़का तो मैंने बॉबी को कैसे भी कर के मना लिया. छोटा था, उसको भी ऐसे ही ड्रेस पहनाए, पट्ठा बगैर चड्डी के आ गया. तो वो ड्रेस ऐसे कर कर के शॉट हुआ मगर ये भी कमाल लग रहे हैं, बच्चे हैं मेरे.'
धर्मेंद्र ने फिल्म का नाम तो नहीं बताया, पर बॉबी ने अपने पिता की फिल्म धरम वीर में यंग धर्मेंद्र का रोल प्ले किया था. यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई थी. धर्मेंद्र ने बताया कि वे बॉबी को शोले के सीक्वल में देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास शोले के सीक्वल के लिए आइड‍िया भी है, जिसे रोश्म‍िला भट्टाचार्य ने अपनी किताब मैट‍िनी मेन में लिखा है.
धर्मेंद्र आज भी फिल्मों में सक्र‍िय हैं. उनकी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है. कुछ समय पहले दिल्ली में धर्मेंद्र को शूट‍िंग सेट पर स्पॉट किया गया था. इसके अलावा धर्मेंद्र के पास अपने 2 भी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story