मनोरंजन

खूब भीगीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद, भीगे बदन से इंटरनेट पर लगाई आग, देखें वीडियो

jantaserishta.com
20 Jun 2022 4:12 PM IST
खूब भीगीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद, भीगे बदन से इंटरनेट पर लगाई आग, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बारिश में भीगने से सुहाने मौसम का मजा डबल हो जाता है. सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद भी इन दिनों बारिश में खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. यकीन नहीं आता तो उर्फी जावेद का नया वीडियो देख लीजिए. उर्फी को बरिश में यूं मजे लेते देखकर आपका मन भी बारिश की रिमझिम बूंदों का लुत्फ उठाने का करेगा.

उर्फी जावेद फैशन डीवा होने के साथ एक 'आजाद पंछी' भी हैं, जो अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी को जीना जानती हैं. उर्फी के स्टाइल स्टेटमेंट के साथ उनके बेबाक और बिंदास एटीट्यूड के ही तो फैंस दीवाने हैं तभी तो अपनी फेवरेट उर्फी को बारिश में यूं मस्ती करते देखकर फैंस भी झूमने लगे हैं.
जी हां, उर्फी जावेद नए वीडियो में बारिश में जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही हैं. पहले तो उर्फी नाइट सूट में सिंपल लुक में दिखती हैं और फिर झट से वे साड़ी में ग्लैमरस डीवा बन जाती हैं. साड़ी पहनकर, हाथ में छाता लिए उर्फी का वीडियो बेहद किलर है. उर्फी बारिश में कभी छाता लेकर डांस करती हैं तो कभी बूंदों को महसूस करते हुए अपनी अदाएं बिखेरती हैं.
उर्फी के इस वीडियो पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. आप अगर उर्फी जावेद के फैंस हैं और आपको बरसात का मौसम पसंद है तो यकीन मानिय ये वीडियो आपका दिन बना देगा.
कई यूजर्स उर्फी के अंदाज पर फिदा हो रहे हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में Hot 🔥🔥🔥🔥, Beautiful ❤️❤️, Super 👌🙈, ❤😍gorgeous लिखकर उर्फी जावेद की तारीफ कर रहे हैं. वैसे उर्फी जावेद तो वाकई में कमाल हैं, तभी तो उनके हर पोस्ट सोशल मीडिया पर छा जाते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story